aisle, background, buy

खरीदना है राशन घर के लिए लेकिन खली हे जेब तो टेंसन मत लो! 60 हजार तक की शॉपिंग करे पैसे 1 महीने बाद दे

3
(3)
Grocery Shopping Groceries App - Free image on Pixabay

देशभर में कोरोना के चलते काफी हाहाकार है। लॉकडाउन की स्थिति में लोगों की जेब पर काफी बुरा असर पड़ा है जिससे वो जरूरत का सामान भी खरीद नहीं पा रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स बेहद परेशान हैं। लेकिन एक ऐसी सर्विस ऐसी भी जिसके जरिए आप अपनी जरूरत का सामान भी खरीद पाएंगे और आपको एक साथ पैसा भी नहीं देना होगा जिसके चलते जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पिछले वर्ष Amazon ने एक सर्विस पेश की थी जिसे Amazon Pay Later का नाम दिया गया था। यह सर्विस पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर के तहत पेश की गई थी। वैसे तो इस सर्विस के बारे में कई यूजर्स जानते होंगे लेकिन फिर भी कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं Amazon की Pay Later सर्विस के बारे में।

क्या है Amazon Pay Later सर्विस:

इस सर्विस के तहत ग्राहक कोई भी सामान खरीद सकता है। इसके तहत प्रोडक्ट का भुगतान उसकी खरीदारी के समय नहीं करना होगा। बल्कि यह भुगतान ग्राहक को बाद में करना होगा। इसके लिए कंपनी ग्राहक से कोई कुछ ब्याज जरूर लेती है। लेकिन कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जिन पर किसी तरह का कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। इसके लिए ग्राहक को EMI के जरिए पेमेंट करने का मौका मिलेगा।

जानें कैसे कर पाएंगे पेमेंट:

इसके लिए ग्राहक को Amazon Pay के विकल्प पर जाना होगा। फिर Pay Later विकल्प पर टैप करना होगा। इस सर्विस के तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का इंस्टेंट क्रेडिट दिया जाएगा। साथ ही 3,000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट पर EMI का विकल्प भी दिया जाएगा। इसमें किसी तरह का कोई हिडन चार्ज और वार्षिक फीस नहीं है। Amazon ने इस सर्विस के लिए कैपिटल फ्लोट (Amazon Partners with Capital Float) के साथ पार्टनरशिप की थी।

दो विकल्प हैं उपलब्ध:

Amazon Pay Later सर्विस के तहत ग्राहकों को दो विकल्प दिए जाएंगे। पहला यह कि ग्राहक इस महीने शॉपिंग करें और अगले महीने बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पूरा पेमेंट कर दें। दूसरा यह कि ग्राहक इस महीने शॉपिंग करें और 12 महीने तक की EMI में पेमेंट करें।

भुगतान करने के लिए ये बातें जाननी है बेहद जरूरी:

इस सर्विस के तहत बिलिंग साइकिल एक महीने की 16 तारीख से अगले महीने की 15 तारीख तक है। 15 तारीख तक की गई खरीदारी की पेमेंट अगले महीने की 5 तारीख को करनी होगी। इसके लिए आपको पेमेंट की तारीख याद रखने की जरुरत नहीं होगी। आप इंस्ट्रक्शन को सेट कर सकते हैं और डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट अपने आप कट जाएगी। क्रेडिट कार्ड या Amazon Pay बैलेंस के जरिए भुगतान नहीं किया जा सकेगा। आखिरी तारीख से पहले पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। Amazon Pay Later सर्विस के लिए अनुमति एलिजिबिलिटी कंडीशन पर ही निर्भर करेंगी। यह गारंटीड नहीं है।

Amazon Pay Later सर्विस की लिमिट:

अवधि

न्यूनतम राशि

अधिकतम राशि

1 महीना

0

10 हजार

Buy Now Pay Later Next Month

3 महीना

3 हजार

30 हजार

Buy Now Pay in EMIs

6 महीना

6 हजार

60 हजार

Buy Now Pay in EMIs

9 महीना

9 हजार

Buy Now Pay in EMIs

12 महीना

9 हजार

Buy Now Pay in EMIs

मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफार्म से खरीदारी कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन केवल मोबाइल से ही किया जा सकता है।

Amazon Pay Later सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट एक्टिव होना जरूरी है।

एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदारी पर Amazon Pay Later सर्विस उपलब्ध नहीं है।

मल्टी-कार्ट की स्थिति में अगर सभी प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI उपलब्ध है तभी इसका लाभ लिया जा सकेगा।

कैसे करें रजिस्टर:

इसके लिए सबसे पहले आपको Amazon Pay Later रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना होगा। यह मोबाइल के जरिए करना होगा। इसके बाद ऑनस्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और KYC को पूरा करें।

अगर आपका KYC पहले से ही पूरा है तो आपको अपने पैन कार्ड के आखिरी के 4 डिजिट एंटर करने होंगे।

इसके बाद आपकी Amazon Pay Later लिमिट को तय किया जाएगा जिसे आपकी स्क्रीन पर दिखा भी दिया जाएगा।

यह लिमिट कुछ ही देर में रजिस्ट्रेशन के बाद एक्टिव भी हो जाएगी।

ध्यान रहे इसके लिए आपको KYC को कंप्लीट करना बेहद जरूरी है।

क्या है इसकी Usable Limit:

RBI की रेग्युलेशन्स के अनुसार, कोई भी कंपनी 60,000 रुपये से ज्यादा का लोन एक साल के लिए नहीं दे सकती है जिसे आधार OTP आधारित KYC प्रोसेस के जरिए रजिस्टर किया होगा। Amazon के अनुसार, Amazon Pay Later लिमिट के तहत किया गया ऑर्डर प्लेस, लोन डिस्बर्समेंट के रूप में गिना जाता है और उस ऑर्डर का वैल्यू RBI की 60,000 रुपये की सीमा में गिनी जाती है।

किस सर्विसेज पर नहीं मिलेगा लाभ:

ज्वेलरी, Amazon Pay गिफ्ट कार्ड, Amazon Pay बैलेंस टॉप-अप, Amazon ग्लोबल स्टोर या ओवरसीज मर्चेंट्स के जरिए खरीदे गए प्रोडक्ट्स, सोना, चांदी, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए यह सर्विस उपलब्ध नहीं है। वहीं, ग्राहक बिजली का बिल इस सर्विस के जरिए तब पेमेंट नहीं कर पाएंगे अगर हर महीने 5 से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो जाती हैं तो। वहीं, इसकी ट्रांजैक्शन वैल्यू 10 हजार या ज्यादा होनी चाहिए

Loading

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

About naeem

Check Also

Personal Loan App Instant Online Cash – PaySense : Personal Loan App

0 (0) दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी फाइनेंस कंपनी के बारे में बताने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »